आप का समाचार की खबर के बाद पुलिस हरकत में आई। पंजाब पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया।

Read Time:1 Minute, 4 Second

आप का समाचार की खबर के बाद पुलिस हरकत में आई। घटना 27 नवंबर की रात की है। जब सिविल अस्पताल जालंधर में 2 पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी कर रहे थे। वीडियो में कुछ युवा उम्र के लड़के उनके साथ मारपीट करते दिख रहे हैं।

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम गुर इकबाल सिंह गोरा और गुरप्रीत सिंह गोपी है, दोनों लधेवाली, जालंधर के रहने वाले हैं। मामले में पता चला कि जालंधर में झगड़ा हुआ था। एक घायल व्यक्ति अस्पताल आया। दोनों लड़के उसके साथ थे। जब डॉक्टर ने उसे इलाज के लिए कमरे में जाने दिया तो दोनों लोग बिना इजाजत के डॉक्टर के कमरे में जबरदस्ती घुस गए। जब पुलिसकर्मी उन्हें समझने की कोशिश करते हैं। लेकिन वे उनसे लड़ने लगते हैं।

Tags: #Aapkasamachar #JALANDHAR #PUNJAB