नई उड़ान संस्था द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को राशन दिया गया

Read Time:51 Second

नई उड़ान संस्था द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को राशन दिया गया। समाज सेवी संस्था नई उड़ान वेल्फेयर सोसाइटी (रजि.) ने अपने 72वें प्रोजेक्ट के अंतर्गत सातवें राशन वितरण समारोह का आयोजन किया।


जनरल सेक्रेटरी योगेश कुमार ने बताया कि हमारी संस्था हर महीने जरूरतमंद महिलाओं को राशन देती है और इसी के तहत आज हमारी संस्था द्वारा 8 जरूरतमंद महिलाओं को राशन दिया गया।
इस अवसर पर रमन गुप्ता, राजन गुप्ता, नीरज अग्रवाल, हेमंत थापर, रमन मल्होत्रा, संयम, विनोद गुप्ता, बबलू आदि उपस्थित हुए।


